by on | 2026-10-08 13:06:21
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3201
नई दिल्ली | बेबाक24 न्यूज़
वस्तु एवं सेवा कर परिषद की गुरुवार को होने वाली अहम बैठक में कारोबारियों को राहत देने वाले कई प्रस्तावों पर फैसला हो सकता है। बैठक में रिफंड, पंजीकरण, विवरणी दाखिल करने और इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े नियमों में बदलाव पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी।
सूत्रों के मुताबिक, सामान्य कारोबारी खर्चों को भी इनपुट टैक्स क्रेडिट के दायरे में लाने का प्रावधान किया जा सकता है। मौजूदा कुछ पाबंदियों में भी ढील दिए जाने की संभावना है।
इसके अलावा कारोबारियों को एक ही राज्य में जीएसटी पंजीकरण कराकर पूरे देश में कारोबार करने की अनुमति देने का प्रस्ताव भी सामने आया है। इससे अलग-अलग राज्यों में पंजीकरण की जरूरत कम हो सकती है।
बैठक में रिफंड से जुड़े नियमों में भी बदलाव की संभावना है। प्रस्ताव के तहत सेवाओं के साथ संयंत्र और मशीनरी पर चुकाए गए कर को भी रिफंड के दायरे में लाया जा सकता है।
रिटर्न की प्रक्रिया में भी बदलाव प्रस्तावित है। इसके तहत खरीदार के खाते में संबंधित बदलाव स्वतः दर्ज होने की व्यवस्था की जा सकती है। वहीं, एक तय सीमा से कम राशि वाले मामलों में कारण बताओ नोटिस जारी नहीं करने का प्रावधान भी किया जा सकता है।
सरकार के मुताबिक, फिलहाल 61% करदाताओं का पंजीकरण बिना अधिकारी के हस्तक्षेप के 3 कार्यदिवस के भीतर किया जा रहा है। प्रस्तावित बदलावों का उद्देश्य इस प्रक्रिया को और सरल बनाना बताया जा रहा है।
हालांकि, इन सभी प्रस्तावों पर अंतिम फैसला जीएसटी परिषद की बैठक में ही होगा। बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा कि कारोबारियों को किन नियमों में वास्तविक राहत मिलती है।
जीएसटी परिषद की बैठक में रिफंड, पंजीकरण, विवरणी और कर क्रेडिट से जुड़े नियमों को आसान बनाने वाले प्रस्तावों पर नजर है। अगर प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो कारोबारियों के लिए कर अनुपालन की प्रक्रिया कुछ हद तक सरल हो सकती है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'