ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
फैशन और लाइफस्टाइल लाइफस्टाइल

देवगांव में ग्लो ऑन मेकअप स्टूडियो एकेडमी का अनोखा कदम: बाजे-गाजे के साथ निकाली गई भव्य मां दुर्गा की शोभायात्रा

by on | 2026-10-05 18:11:46

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3280


देवगांव में ग्लो ऑन मेकअप स्टूडियो एकेडमी का अनोखा कदम: बाजे-गाजे के साथ निकाली गई भव्य मां दुर्गा की शोभायात्रा

​देवगांव (आज़मगढ़)। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने के उद्देश्य से लालगंज के देवगांव में ग्लो ऑन मेकअप स्टूडियो एकेडमी लेडीज एवं जेंट्स ब्यूटी पार्लर सैलून द्वारा एक भव्य झांकी और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। देवगांव ग्रामीण बैंक के समीप स्थित एकेडमी परिसर से शुरू हुई यह शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

​मां दुर्गा के दिव्य स्वरूप ने मोहा मन

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण कलाकारों द्वारा धरा गया मां दुर्गा का मनमोहक और अलौकिक स्वरूप रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्तिमय गीतों के बीच जैसे ही माता रानी की झांकी आगे बढ़ी, पूरा क्षेत्र जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह रुककर माता रानी के दर्शन किए, आरती उतारी और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

​सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

एकेडमी के आयोजक अंजनी राय ने बताया कि आगामी शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में यह पहल की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​क्षेत्रवासियों ने की सराहना

इस आयोजन की सफलता और सांस्कृतिक पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। कार्यक्रम में सेजल राय, रिचा राय, निशु यादव, ब्यूटी मौर्य, वंदना चौहान, अंतिमा यादव, विशाल राय, आशीष राय, गुलाम सरवर, गुफरान अहमद, राज, उत्तम राय, शिवांग राय, वृद्धि राय, अपेक्षा राय, आरोही राय और विशाल विश्वकर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए सभी देवगांववासियों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment