by on | 2026-10-02 18:30:15
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3160
बलिया (बेबाक 24)। सड़क पर लहूलुहान पड़े हादसों के शिकार लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाने से अब पीछे हटने की जरूरत नहीं है। सरकार न केवल आपकी पहचान की सुरक्षा करेगी, बल्कि आपकी इस मानवीय पहल को नकद पुरस्कार और सम्मानपत्र से भी नवाजेगी। गुरुवार को विकासखंड हनुमानगंज के सभागार में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने 'राहवीर योजना', 'हिट एंड रन मुआवजा योजना' और 'कैशलेस चिकित्सा योजना' की बारीकियों से लोगों को रूबरू कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एआरटीओ (प्रशासन) अरुण कुमार राय ने बताया कि अक्सर लोग पुलिसिया पचड़े और कानूनी मुकदमों के डर से सड़क हादसे में तड़पते इंसान को छोड़कर निकल जाते हैं। इसी झिझक को खत्म करने के लिए सरकार 'राहवीर योजना' (गुड सेमरीटन) लेकर आई है। अगर आप सड़क दुर्घटना में घायल किसी व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाते हैं, तो सरकार की ओर से आपको 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और एक प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 1 अप्रैल 2022 से लागू 'हिट एंड रन मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा योजना-2022' के तहत ऐसे हादसों को कवर किया जाता है, जिनमें अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो जाता है।
हादसे के शुरुआती 'गोल्डन आवर' में मरीज को बिना किसी वित्तीय बाधा के इलाज मिले, इसके लिए 'कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम' की जानकारी भी साझा की गई।
अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद के लिए निर्भीक होकर आगे आएं और इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ खुद भी समझें और दूसरों को भी जागरूक करें।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'