by on | 2026-10-02 17:48:23
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3227
वाराणसी ।धर्मनगरी वाराणसी के थाना भेलूपुर अंतर्गत महमूरगंज इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। लोहित रेजिडेंसी न्यू कॉलोनी में पिता और पुत्र के बीच हुआ आपसी विवाद अचानक उस वक्त खूनी झड़प में बदल गया, जब लाइसेंसी पिस्टल को लेकर शुरू हुई छीना-झपटी में गोली चल गई। इस हादसे में 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आनन-फानन में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महमूरगंज के लोहित रेजिडेंसी न्यू कॉलोनी निवासी बिंदा सिंह और उनके 32 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार सिंह के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि प्रवीण ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर उठा ली। पिता द्वारा हथियार वापस लेने के प्रयास में दोनों के बीच जोरदार छीना-झपटी शुरू हो गई।
इसी आपाधापी में अचानक रिवॉल्वर से फायर हो गया और गोली सीधे प्रवीण कुमार सिंह को जा लगी। गोली चलते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही भेलूपुर थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लहूलुहान अवस्था में पड़े प्रवीण को तत्काल इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
भेलूपुर पुलिस का बयान:
"प्रारंभिक जांच में मामला पिता-पुत्र के बीच लाइसेंसी असलहे को लेकर हुई छीना-झपटी के दौरान गलती से गोली चलने का प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और परिजनों से पूछताछ जारी है। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।"
पारिवारिक कलह में लाइसेंसी हथियार की मौजूदगी ने एक बार फिर सुरक्षा और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'