ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

फ्लाईदुबई संकट: नेतन्याहू का दावा- आरोपी सह-पायलट आत्मघाती हमलावर था

by admin@bebak24.com on | 2026-10-02 14:12:46

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3046


फ्लाईदुबई संकट: नेतन्याहू का दावा- आरोपी सह-पायलट आत्मघाती हमलावर था

तेल अवीव | बेबाक24 न्यूज़

दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई विमान में कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के मामले में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा दावा किया है। उनके अनुसार, आरोपी सह-पायलट इस्लामिक कट्टरपंथी था और वह विमान को गिराने की कोशिश कर रहा था। आरोपी को सऊदी अरब की सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात की जांच एजेंसियों को सौंप दिया है।

कंट्रोल यूनिट को नुकसान पहुंचाने का दावा

नेतन्याहू के अनुसार, यात्रियों ने आरोपी को काबू कर कॉकपिट से बाहर निकाला। इस दौरान वह कथित तौर पर चिल्ला रहा था- "मुझे मार डालो।" नेतन्याहू ने इसे उसके आत्मघाती इरादे का संकेत बताया।

नेतन्याहू के प्रवक्ता डेविड मेनसर ने बताया कि एक यात्री के अनुसार, जब वे कॉकपिट में पहुंचे तो आरोपी सीट पर नहीं था। वह विमान की नियंत्रण इकाई पर खड़ा होकर उसे पैरों से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। मेनसर के मुताबिक, उसका उद्देश्य विमान को दुर्घटनाग्रस्त करना था।

इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने भी आरोपी सह-पायलट को आतंकवादी बताया है।

ईरान से संबंध की भी चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोपी के ईरान से संबंध होने की संभावना का संकेत दिया है। हालांकि, उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की और कहा कि यह जानकारी सुनी-सुनाई बातों पर आधारित है। नेतन्याहू ने भी ईरान की संभावित भूमिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जांच पूरी होने से पहले कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

नेतन्याहू ने यह भी कहा कि यह घटना 11 सितंबर जैसे हमले की साजिश हो सकती थी।

सऊदी अरब से यूएई पहुंचा आरोपी

मामले की जांच में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की एजेंसियां जुटी हैं। आरोपी सह-पायलट को सऊदी अरब ने दुबई की जांच एजेंसियों को सौंप दिया है, जबकि इस्राइली जांच एजेंसियां भी जांच में सहयोग कर रही हैं।

बेबाक24 टेक: फ्लाईदुबई विमान में हुई इस घटना को लेकर जांच जारी है। आरोपी की मंशा, विमान के नियंत्रण को नुकसान पहुंचाने की कोशिश और किसी बाहरी संगठन या देश से संभावित संबंधों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment