ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

सोनभद्र में ‘ऑपरेशन शुद्धि’ का बड़ा प्रहार: ओडिशा से महोबा जा रहा 2.85 क्विंटल गांजा जब्त, पुलिस को देख जंगल में छिपा दी थी XUV

by on | 2026-10-01 21:17:15

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3179


सोनभद्र में ‘ऑपरेशन शुद्धि’ का बड़ा प्रहार: ओडिशा से महोबा जा रहा 2.85 क्विंटल गांजा जब्त, पुलिस को देख जंगल में छिपा दी थी XUV

सोनभद्र: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सोनभद्र पुलिस का ‘ऑपरेशन शुद्धि’ लगातार तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर रहा है। इसी कड़ी में थाना पिपरी पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 क्विंटल 850 ग्राम (285 किलो) अवैध गांजे के साथ दो शातिर तस्करों को दबोच लिया है। तस्कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की नाकाम कोशिश कर रहे थे।

​मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर पुलिस को देख भागने लगी XUV

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर 2026 की रात थाना पिपरी पुलिस मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की मुस्तैदी से चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुर्धवा से लगभग दो किलोमीटर आगे एक महिन्द्रा XUV गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस टीम को सामने देख चालक घबरा गया और गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

​जब गाड़ी की सघन तलाशी ली गई तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। XUV की पिछली सीट के नीचे और डिग्गी में प्लास्टिक टेप से पैक किए गए कुल 195 पैकेट मिले। जांच करने पर उसमें 285 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

​फर्जी नंबर प्लेट और जंगल का सहारा

​पूछताछ में तस्करों की चालाकी का बड़ा खुलासा हुआ। आरोपियों ने पुलिस चेकिंग से बचने और अपनी पहचान छिपाने के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। गाड़ी के भीतर से दो अलग-अलग फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद हुई हैं। तस्करों ने स्वीकार किया कि 29 सितंबर को ओडिशा से माल लाते समय रास्ते में पुलिस की सख्ती देखकर उन्होंने गाड़ी को कुछ देर के लिए जंगल में छिपा दिया था, लेकिन पिपरी पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी एक न चली।

​20 हजार रुपये के लालच में बने तस्कर

​पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उगला कि उन्हें ओडिशा से यह खेप उठाकर महोबा तक पहुंचाने का जिम्मा मिला था। इस काम के बदले उन्हें प्रति चक्कर ₹20,000 देने का वादा किया गया था। आरोपी इससे पहले भी दो बार इसी तरह गांजे की खेप ठिकाने लगा चुके हैं।

​गिरफ्तार आरोपियों की प्रोफाइल:

  1. ​उमेश अहिरवार (23 वर्ष), पुत्र राम मनोहर अहिरवार, निवासी बजरंग चौक, गांधीनगर, थाना कोतवाली महोबा।
  2. ​महिपाल पाल (23 वर्ष), पुत्र इन्द्रपाल पाल, निवासी कबरई, थाना कबरई, जनपद महोबा।

​बरामदगी एक नज़र में:

  • ​गांजा: 285 किलोग्राम (195 पैकेट)
  • ​वाहन: 1 महिन्द्रा XUV
  • ​अन्य सामान: 2 फर्जी नंबर प्लेट और 2 मोबाइल फोन
  • ​अनुमानित कीमत: पुलिस प्रेस नोट के अनुसार बरामद गांजे की कीमत ₹1 करोड़ 50 हजार और कुल जब्ती की अनुमानित कीमत लगभग ₹1 करोड़ 10 लाख आंकी गई है।

​NDPS व BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

​पिपरी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 186/2026 के तहत धारा 8/20/27A/29/60 NDPS Act और BNS की धारा 318(4), 336(2), 336(3), 340(2) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े मुख्य आकाओं की तलाश में जुटी है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment