by on | 2026-10-01 20:16:07
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3170
पटना। बिहार की सियासी आबोहवा में इन दिनों राजनीति की गंध से ज्यादा हलवाइयों के कढ़ाइयों की महक तैर रही है। मामला पटना स्नातक एमएलसी सीट का है, जहाँ चुनावी शह-मात का खेल अब पूरी तरह बेपर्दा और बेबाक हो चुका है। मोकामा के बाहुबली JDU विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार और निवर्तमान MLC नीरज कुमार को निपटाने का खुला बीड़ा उठा लिया है।
हलवाई, कढ़ाइयां और 50 हजार 'बाहुबली रसगुल्ले'
हार्डिंग रोड स्थित अनंत सिंह के आवास पर जब कढ़ाइयों में चाशनी उबलने लगी, तो यह साफ हो गया कि यह सिर्फ मिठाई बनाने का काम नहीं, बल्कि सीधी राजनीतिक ललकार है। जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के नामांकन जुलूस में शामिल होने वाले समर्थकों से लेकर राहगीरों तक के लिए 50 हजार रसगुल्ले तैयार कराए गए। संदेश साफ है—जो नीरज कुमार के खिलाफ खड़ा होगा, उसे अनंत सिंह की तरफ से मिठास का इनाम मिलेगा!
'पार्टी का चुनाव नहीं, व्यक्तिगत रंजिश है'
पार्टी लाइन से अलग जाकर जन सुराज प्रत्याशी को खुली जीप में बैठाकर नामांकन कराने पहुंचे अनंत सिंह का तर्क भी बिल्कुल बेबाक है। उनका कहना है कि एमएलसी (स्नातक) का चुनाव किसी पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ा जाता, इसलिए इसे पार्टी से बगावत मानना गलत है। अनंत सिंह का दावा है कि नीरज कुमार ने अतीत में उनके खिलाफ साजिशें रचीं और उन्हें जेल भिजवाने का काम किया, इसलिए अब वे नीरज की जमानत जब्त कराए बिना दम नहीं लेंगे।
JDU आलाकमान की सुलह की कोशिशें बेअसर
पार्टी के भीतर छिड़े इस गृहयुद्ध को शांत करने के लिए JDU के शीर्ष नेतृत्व ने दोनों नेताओं को टेबल पर बैठाकर बीच-बचाव कराने की कोशिश की। लेकिन दोनों पक्षों के तेवर देखकर बातचीत बेनतीजा खत्म हो गई। इसके बाद बयानों के तीर और तीखे हो गए—जहाँ नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए तंज कसे, वहीं अनंत सिंह ने चुनौती सीधे 20 करोड़ की शर्त और आमने-सामने की बहस तक पहुंचा दी।
23 अक्टूबर को फैसला, 27 को नतीजा
बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन JDU के दो बड़े चेहरों की इस अंदरूनी जंग ने पटना स्नातक सीट को सूबे की सबसे हाई-प्रोफाइल और दिलचस्प सियासी अखाड़ा बना दिया है। अब देखना यह है कि अनंत सिंह के 'बाहुबली रसगुल्लों' की मिठास चुनाव परिणामों पर असर डालती है या नीरज कुमार अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहते हैं!
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'