ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में GRP-RPF का छापा: बैग में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 43 लाख कैश, मची खलबली

by on | 2026-10-01 18:18:04

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3217


संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में GRP-RPF का छापा: बैग में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 43 लाख कैश, मची खलबली


  • ​डीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर कार्रवाई
  • ​मुजफ्फरपुर का 23 वर्षीय युवक हिरासत में, आयकर विभाग के हवाले

​पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर। रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार की रात GRP और RPF की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने ट्रेन संख्या 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच से एक यात्री के पास मौजूद बैग से 43 लाख रुपये नकदी बरामद की है। पकड़े गए युवक के पास इस बड़ी रकम का न तो कोई वैध कागजात था और न ही वह इसका स्रोत बता सका।

​जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:28 बजे ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर आकर रुकी, उपनिरीक्षक स्वतंत्र सिंह व अविनाश त्रिपाठी की अगुवाई में RPF-GRP की टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान जनरल कोच में बैठा एक 23 वर्षीय युवक पुलिस को देखकर सकपकाने लगा। शक होने पर जब उसके काले रंग के बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें 500-500 रुपये की नोटों की गड्डियां देखकर पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए।

​पूछताछ में युवक ने अपना नाम आलोक कुमार साह, निवासी मकरेदपुर (थाना गायघाट, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार) बताया। जब पुलिस ने 43 लाख रुपये के संबंध में कागजात मांगे, तो वह बगले झांकने लगा। GRP थाना प्रभारी ने बताया कि नकदी जब्त कर आयकर विभाग वाराणसी को सूचित कर दिया गया है। आयकर टीम के पहुंचते ही आरोपी और बरामद कैश को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उनके सुपुर्द कर दिया गया।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment