ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध अपराध

गाजीपुर में अंतर्राज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 38 अवैध हथियार बरामद

by on | 2026-10-01 17:04:39

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3169


गाजीपुर में अंतर्राज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 38 अवैध हथियार बरामद


  • ​SWAT और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 शातिर दबोचे गए
  • ​मध्य प्रदेश के खंडवा व बुरहानपुर से लाई गई थी खेप, डिलीवरी से ठीक पहले पुलिस का छापा

​गाजीपुर। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। SWAT, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कैथवलिया पुलिया के पास घेराबंदी कर अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र गिरोह के तीन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 38 अवैध आग्नेयास्त्र, जिंदा कारतूस, नकदी और एक बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में रतन विश्वकर्मा (भदौरा), रवि कुमार (भदौरा) और अभिषेक कुमार (फुल्ली) शामिल हैं, जिनकी उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच है।

​रात 1:45 बजे पड़ा छापा, भागने की कोशिश नाकाम

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की देर रात करीब 1:45 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैथवलिया पुलिया के पास कुछ संदिग्ध युवक हथियारों का जखीरा लेकर डिलीवरी देने का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही SWAT टीम प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सर्विलांस प्रभारी सुमित बालियान व कोतवाली पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बाइक सवार तीनों युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

​बरामदगी में क्या-क्या मिला?

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 18 पिस्टल (.32 बोर), 1 पिस्टल (.9 एमएम), 19 देशी तमंचे (.315 बोर), 18 जिंदा कारतूस (अलग-अलग बोर), 3 मोबाइल फोन, 900 रुपये नकद और एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई।

​एमपी से जुड़े हैं गिरोह के तार

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि तस्कर यह खेप मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर इलाकों से लाकर गाजीपुर में सप्लाई करने वाले थे। पुलिस मामले में शामिल दो अन्य वांछित आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के जरिए पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment