ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
राजनीति राजनीति

सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, बोले- 2017 से पहले हर जिले में होते थे दंगे

by on | 2026-10-01 16:23:44

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3089


सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, बोले- 2017 से पहले हर जिले में होते थे दंगे

लखनऊ | बेबाक24 न्यूज़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 87 इंटरसेप्टर वाहनों को रवाना किया और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की नीतियों का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश का पहला कीर्ति चक्र हासिल करने वाले शहीद पुलिसकर्मी सुनील सिंह के परिजनों को भी सम्मानित किया। उन्होंने पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का भी सम्मान किया।

पुलिस को बताया सुरक्षा का आधार

कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई व्यक्ति कितना भी बड़े पद पर क्यों न हो, सुरक्षा के बिना वह निश्चिंत नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस ने प्रदेश की जनता में सुरक्षा का भरोसा पैदा किया है। मुख्यमंत्री ने इसे पहली बार बताया जब यूपी पुलिस के किसी जवान को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक दौर ऐसा भी था जब सूर्यास्त के बाद तराई क्षेत्रों में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल होता था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। उनके मुताबिक प्रदेश में कानून-व्यवस्था का चेहरा बदला है।

2017 से पहले की स्थिति का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कोई ऐसा जिला नहीं था, जहां दंगे न हुए हों। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे का उल्लेख करते हुए कहा कि यह छह महीने तक चला था। योगी ने आरोप लगाया कि उस दौर में जिलों में माफिया समानांतर सरकार चला रहे थे।

उन्होंने कहा कि इसी वजह से देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश और यहां के लोगों की पहचान बदली है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया और अपराधियों के खिलाफ सरकार की शून्य सहनशीलता की नीति आगे भी जारी रहेगी।

बेबाक24 टेक

लोकभवन के कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों का सम्मान करने के साथ 87 इंटरसेप्टर वाहनों को रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था में बदलाव और अपराधियों के खिलाफ सरकार की नीति को प्रमुखता से रेखांकित किया।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment