by on | 2026-09-30 23:11:55
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3217
वाराणसी: धर्मनगरी काशी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आस्था से खिलवाड़ करने वाले अवैध वाहन चालकों पर पुलिस का चाबुक चलना शुरू हो गया है। काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर के बीच भोले के भक्तों और पर्यटकों से मनमाना किराया वसूल कर अवैध रूप से सवारी ढोने वाले ओला/रैपिडो चालकों के खिलाफ चौक पुलिस ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है।
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन के आला अफसरों के निर्देश पर चौक पुलिस ने सड़क पर उतरकर ऐसा सघन चेकिंग अभियान चलाया कि अवैध रूप से फर्राटा भर रहे बाइकर्स के पसीने छूट गए। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ही 14 दोपहिया वाहनों को सीज कर सीधे थाने की सलाखों के पीछे (विधिक कार्रवाई के लिए) भेज दिया।
काशी विश्वनाथ धाम आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अब बनारस पुलिस पूरी तरह सख्त मूड में है। चेकिंग के दौरान जैसे ही नियमों की धज्जियां उड़ती दिखीं, पुलिस ने बिना किसी रियायत के सीधे सीजर का थप्पड़ रसीद कर दिया।
पुलिस का साफ संदेश है कि आस्था के इस केंद्र पर अवैध वाहनों की दबंगई, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली और यातायात में रोड़ा अटकाने की हिमाकत अब कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई का सीधा मकसद श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और धर्मनगरी की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाना है।
कार्रवाई का मुख्य केंद्र काशी विश्वनाथ धाम से मैदागिन और काल भैरव मंदिर का वह अति-संवेदनशील मार्ग रहा, जहां हर पल हजारों श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है। इसी भीड़ का फायदा उठाकर अवैध सवारी ढोने वाले ऑटो और बाइकर्स अपनी दुकानें चमका रहे थे।
इन गाड़ियों पर गिरी गाज:
पुलिस की इस सर्जिकल स्ट्राइक में सुपर स्प्लेंडर, प्लेजर, जुपिटर, होंडा साइन, एक्टिवा, सुजुकी स्कूटी, TVS अपाचे, बजाज CT-100 और कई इलेक्ट्रिक स्कूटरों समेत कुल 14 गाड़ियां सीज की गईं।
इस कड़े एक्शन को अंजाम देने में थाना चौक प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक पुष्कर दुबे, हिमांशु मिश्रा और प्रणव पाण्डेय समेत पूरी चौक पुलिस टीम मुस्तैद रही।
पुलिस ने खुले शब्दों में चेतावनी दे दी है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी इसी रफ्तार से जारी रहेगा। जो नियमों को तोड़ेगा, उसकी गाड़ी सीधे सीज होगी!
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'