by on | 2026-09-30 22:49:13
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3204
गाजीपुर (बेबाक 24): यूसुफपुर जमालपुर (वार्ड नंबर 11) में 11वीं की छात्रा शालिनी गुप्ता उर्फ जानू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मौके से मिले सुसाइड नोट और पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए दो सगे भाइयों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
घर से दबोचे गए दोनों नामजद आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मिले सुसाइड नोट में छात्रा द्वारा मानसिक प्रताड़ना और दबाव की बात सामने आई। इसके तुरंत बाद एक्शन में आई पुलिस ने मंगल बाजार नई बस्ती से दोनों सगे भाइयों—अनस कुरैशी (18) और एहसान अहमद उर्फ अंजू (25) पुत्रगण बिस्मिल्ला कुरैशी—को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 324/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 351(3) में एफआईआर दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
पुराने अपराधी हैं दोनों भाई, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस पड़ताल में बड़ा खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट और शांति भंग जैसे संगीन मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके पूरे क्राइम रिकॉर्ड को खंगाल रही है।
एसपी के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण और सीओ मोहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का साफ कहना है कि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'