by on | 2026-09-30 20:26:09
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3159
गाज़ीपुर (जमानियां)। साइबर अपराधों पर नकेल कसने के अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस की साइबर सेल टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। यूपीआई के जरिए ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते से उड़ाए गए ₹39,998 की शत-प्रतिशत धनराशि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वापस करा दी। खोई हुई रकम वापस मिलते ही पीड़िता के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के मुताबिक, जमानियां कस्बा के ग्राम देवरिया निवासी अनीता देवी पत्नी अजय के साथ अज्ञात साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से ₹39,998 की धोखाधड़ी कर ली थी। घटना के तुरंत बाद सजगता दिखाते हुए पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी ऑनलाइन शिकायत (शिकायत संख्या: 33105260109958) दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जमानियां साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने तत्काल पड़ताल शुरू की। टीम ने एमआरएम (MRM) पोर्टल के जरिए ट्रांजेक्शन को होल्ड कराया और विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए 30 सितंबर को ठगी गई पूरी रकम पीड़िता के मूल खाते में रिफंड करा दी।
रकम वापस मिलने पर अनीता देवी ने जमानियां पुलिस की कार्यशैली की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्रवाई करने वाली साइबर टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह के अलावा कांस्टेबल आयुष वर्मा, मोहित अहिरवार, संजीव प्रजापति एवं महिला कांस्टेबल शालिनी पटेल शामिल रहे।
पुलिस की अपील: यदि आपके साथ भी किसी प्रकार का ऑनलाइन वित्तीय फ्रॉड होता है, तो घबराएं नहीं। घटना के तत्काल बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें। त्वरित सूचना मिलने पर ठगी गई रकम के वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'