ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा शिक्षा

नाम बड़े और दर्शन छोटे: बिन शिक्षक कैसे निकलेंगी प्रतिभाएं?

by on | 2026-09-30 18:57:13

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3194


नाम बड़े और दर्शन छोटे: बिन शिक्षक कैसे निकलेंगी प्रतिभाएं?


अंजनी राय
​? लालगंज (आजमगढ़) |  ​‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा लालगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की चौखट पर आकर दम तोड़ता नजर आ रहा है। नगर के इस प्रमुख सरकारी स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी ने गरीब परिवारों की सैकड़ों बेटियों के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है। पठन-पाठन का ढांचा चरमरा गया है और विद्यालय पूरी तरह ठप होने की कगार पर है।

​? आंकड़ों के आईने में बदहाली:

​हाईस्कूल: कुल 7 सृजित पदों में से केवल 3 अध्यापक तैनात हैं। विज्ञान और गणित जैसे बुनियादी विषयों को पढ़ाने वाला एक भी शिक्षक मौजूद नहीं है।


​इंटरमीडिएट: 9 प्रवक्ताओं के पदों के सापेक्ष महज 3 प्रवक्ता कार्यरत हैं। रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित—यानी पूरे विज्ञान वर्ग के मुख्य विषयों के पद सालों से खाली पड़े हैं।


​बड़ा सवाल: बिना गुरु कैसे तय होगा सफर?

​शिक्षकों के न होने से विज्ञान वर्ग की पढ़ाई पूरी तरह ठप है। ग्रामीण और कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाली छात्राएं महंगे प्राइवेट ट्यूशन का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। ऐसे में बिना गुरु के ये बेटियां अपने सपनों की द्रोणाचार्य कैसे तलाशें?

​जनप्रतिनिधियों की बेरुखी से फूटा गुस्सा:

​लाखों के विकास दावों के बीच इस विकराल समस्या पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अफसरों की चुप्पी से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। अभिभावक समर बहादुर सिंह, हरी यादव और कृष्ण कुमार मोदनवाल सहित कई स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से गुहार लगाई है कि रिक्त पदों पर तत्काल शिक्षकों की तैनाती की जाए।

​? बेबाक 24 की दो टूक:

अगर सरकारी स्कूलों का यही हाल रहा, तो 'पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया' का सपना सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएगा। प्रशासन को नींद से जागकर तुरंत ठोस कदम उठाने होंगे।

​? इस खबर पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और बेटियों की आवाज उठाने के लिए खबर को शेयर करें।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment