by on | 2026-09-30 15:26:45
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3226
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुँचाने वाले मददगार (राहवीर) को प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बिना किसी कानूनी झंझट के डर के घायलों की मदद के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और पम्पलेट्स के जरिए इस योजना के साथ-साथ घायलों के कैशलेस इलाज की जानकारी जन-जन तक पहुँचाई जाए, ताकि समय पर इलाज न मिलने से होने वाली मौतों को रोका जा सके।
स्कूल बसों की फिटनेस और चालकों के विज़न टेस्ट पर सख्ती
नौनिहालों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डीएम ने कड़े निर्देश दिए कि ज़िले में बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के किसी भी स्कूल बस का संचालन न होने पाए। परिवहन विभाग को नियमित रूप से स्कूल वाहनों की चेकिंग करने और सभी बस चालकों की आँखों की अनिवार्य जाँच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सड़कों के सौंदर्यीकरण और डिवाइडर पर पौधारोपण के निर्देश
सड़क सुरक्षा के साथ-साथ जिलाधिकारी ने ज़िले की सड़कों के सौंदर्यीकरण पर भी बल दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को सड़कों के डिवाइडर पर पौधारोपण कराने को कहा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय कुमार राय, एआरटीओ अरुण कुमार राय सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'