by admin@bebak24.com on | 2026-09-30 13:31:37
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3178
नई दिल्ली | बेबाक24 न्यूज़
इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले राजधानी दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाते हुए होर्डिंग लगाए जाने का मामला सामने आया है। मध्य दिल्ली में लगाए गए इन होर्डिंग में विपक्षी नेताओं को लेकर संदेश लिखे गए हैं। हालांकि, इन्हें किस संगठन या व्यक्ति ने लगाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बैठक बुधवार को होनी है। इसमें चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद पर विपक्षी दल आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। विपक्ष की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी बैठक के प्रमुख मुद्दों में शामिल है।
विपक्षी दल चुनाव आयोग के कामकाज, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर साझा रणनीति बनाने पर मंथन करेंगे। ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद में नया प्रस्ताव लाने की तैयारी पर भी चर्चा होने की बात सामने आई है।
एसआईआर को लेकर चुनाव आयुक्तों के बीच कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं पर आपत्ति दर्ज किए जाने की रिपोर्ट भी सामने आई है। वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि संस्थागत विचार-विमर्श में अलग-अलग राय और टिप्पणियां सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं तथा उसके आदेश कानूनी प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं।
बैठक में कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शामिल होने की संभावना है। तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के भी पहुंचने की उम्मीद बताई गई है।
समाजवादी पार्टी की ओर से हरेंद्र मलिक प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। इसके अलावा आरजेडी के तेजस्वी यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले और वाम दलों के नेता शामिल हो सकते हैं। कुछ नेता बैठक से वर्चुअल माध्यम से जुड़ सकते हैं।
कांग्रेस कार्य समिति ने एसआईआर और चुनाव आयोग से जुड़े विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रखी है। पार्टी ने एसआईआर रोकने और मतदाता सूची से हटाए गए नामों को बहाल करने की भी मांग की है।
समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक ने बैठक में पार्टी की भागीदारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि पार्टी संविधान और पीडीए के मुद्दे पर अपनी भूमिका रखेगी।
फिलहाल दिल्ली में लगाए गए होर्डिंग को लेकर यह स्पष्ट नहीं है कि इनके पीछे कौन है और इनका किसी राजनीतिक दल से कोई आधिकारिक संबंध है या नहीं।
इंडिया गठबंधन की बैठक ऐसे समय हो रही है जब एसआईआर और चुनाव आयोग को लेकर विपक्षी दल अपनी आपत्तियां उठा रहे हैं। बैठक में इन मुद्दों पर साझा रुख और आगे की संसदीय रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'