by admin@bebak24.com on | 2026-09-29 14:07:34
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3106
उज्जैन | बेबाक24 न्यूज़
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने का काम मंगलवार सुबह फिर शुरू होगा। प्रशासन, शहर काजी और मस्जिद प्रबंधन समिति के बीच बातचीत के बाद प्रभावित हिस्सा स्वेच्छा से हटाने पर सहमति बनी है। समझौते के तहत करीब 3 फीट हिस्सा हटाने की बात सामने आई है, हालांकि अंतिम सीमा अभी तय नहीं हुई है।
मस्जिद प्रबंधन समिति के सदस्य फहीम सिकंदर के अनुसार, मुस्लिम समाज सिंहस्थ की तैयारियों के लिए हो रहे सड़क चौड़ीकरण में सहयोग कर रहा है। समिति की कोशिश धार्मिक स्थल को अधिक से अधिक सुरक्षित रखने की थी, लेकिन बातचीत के बाद सड़क की जद में आने वाले हिस्से को हटाने पर सहमति बनी।
उनके मुताबिक, प्रशासन की ओर से मशीनें नहीं लाई गई थीं। इसके बाद समुदाय के लोगों ने खुद प्रभावित दीवार का हिस्सा हटाना शुरू किया। फिलहाल 3 से 8 फीट हिस्से को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता कुलदीप पाठक के अनुसार, प्रशासन ने पहले करीब 9.5 फीट हिस्सा हटाने की बात कही थी, लेकिन समझौते में करीब 3 फीट पर सहमति बनी।
सोमवार को मस्जिद का हिस्सा हटाने के फैसले की स्पष्ट जानकारी सभी संबंधित लोगों तक नहीं पहुंचने के कारण असमंजस की स्थिति बनी। विरोध के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को तितर-बितर किया।
बाद में वरिष्ठ लोगों के साथ बातचीत में स्पष्ट किया गया कि प्रभावित हिस्सा स्वेच्छा से हटाया जा रहा है। इसके बाद स्थिति शांत हुई और काम आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
मामले में सोमवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से जुड़ी 2 रिट अपीलों का निपटारा कर दिया। मुस्लिम पक्ष ने अदालत को बताया कि उज्जैन नगर निगम के साथ समझौता हो चुका है।
अदालत ने नगर निगम की ओर से दिए गए आश्वासन और अंतरिम नोटिस को निगम पर बाध्यकारी बताया तथा दोनों पक्षों को समझौते की शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए।
समिति के अनुसार, प्रभावित हिस्से को हटाने का काम पूरा होने में करीब 7 से 8 दिन लग सकते हैं। जरूरत पड़ने पर मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। मंगलवार को काम शुरू होने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
बेबाक24 टेक:
सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने पर प्रशासन और मस्जिद प्रबंधन के बीच सहमति बनी है। करीब 3 फीट हिस्से पर सहमति की बात सामने आई है, जबकि अंतिम सीमा पर अभी चर्चा जारी है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'