by admin@bebak24.com on | 2025-12-01 20:45:59
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3020
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के मैनपुर ताल इलाके में पहली दिसंबर की देर रात करंडा पुलिस और स्वाट टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
कैसे हुई मुठभेड़
घटना उस समय हुई जब करंडा थानाध्यक्ष राजनरायन और खिजिरपुर चौकी प्रभारी क्षेत्र में गश्त (चक्रमण) कर रहे थे। इसी दौरान स्वाट टीम प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा ने करंडा थाना प्रभारी को सूचना दी कि मैनपुर ताल बांध पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है।
इस सूचना पर पुलिस टीम ने मैनपुर ताल बांध के पास खड़े व्यक्ति की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को चारों तरफ से घिरा देख युवक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। अपनी आत्मरक्षा करते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो बदमाश के पैर में लगी। गोली लगने से वह घायल होकर वहीं गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बदमाश की हुई पहचान
घायल बदमाश की पहचान इसी थाना क्षेत्र के ब्रह्मणपुरा गांव निवासी आकाश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा तथा एक कारतूस बरामद किया है।
सीओ सदर शेखर सेंगर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार बदमाश आकाश कुमार गुप्ता कुछ दिन पूर्व ब्रह्मणपुरा में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस अब उससे जुड़ी अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'