ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध अपराध

वाराणसी से बुलाया, फिर सिर में दागी गोली... मऊ के रोहित की खौफनाक हत्या का लाइव वीडियो; शादियाबाद में खूनी वारदात से हड़कंप

by on | 2026-08-15 23:52:27

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3114


वाराणसी से बुलाया, फिर सिर में दागी गोली... मऊ के रोहित की खौफनाक हत्या का लाइव वीडियो; शादियाबाद में खूनी वारदात से हड़कंप

गाजीपुर (क्राइम रिपोर्टर)। एक तरफा रंजिश और बदले की आग ने शादियाबाद इलाके को थर्रा दिया है। 30 जुलाई को करिमुल्लापुर नहर किनारे मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझाते हुए स्वाट व स्थानीय पुलिस ने रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग के शक में मऊ निवासी छात्र रोहित यादव की न केवल बेरहमी से गोली मारकर हत्या की गई, बल्कि कातिलों ने इस पूरी वारदात का लाइव वीडियो मृतक के ही फोन में रिकॉर्ड किया।

15 अगस्त को हत्थे चढ़े तीन बाल अपचारी, मास्टरमाइंड गोलू फरार

शनिवार को बहरामपुर चौबहा नहर पुलिया के पास से पुलिस टीम (थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह, उ.नि. सचिन सिंह व उ.नि. जनार्दन प्रसाद) ने तीन बाल अपचारियों को दबोच लिया। तलाशी में कत्ल में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस, अपाचे बाइक और सबसे अहम सबूत—वह मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें कत्ल का रूह कंपा देने वाला वीडियो कैद था।

खौफनाक पटकथा: जेल की कड़वाहट बनी कत्ल की वजह

पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि मुख्य सूत्रधार श्यामसुन्दर यादव उर्फ गोलू एक महिला से जुड़े मामले में जेल काट चुका था। बाहर आते ही रोहित से रंजिश पाल बैठे गोलू ने झांसा देकर उसे वाराणसी से शादियाबाद बुलाया। इसके बाद सुनसान नहर पटरी पर ले जाकर रोहित को गोलियों से भून दिया गया। वारदात के बाद साथियों को गुमराह करने के लिए ऑडियो कॉल भी कराई गई थी। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी गोलू के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment