by on | 2026-08-15 23:24:31
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3258
गाजीपुर। कानून की फाइलें बाद में खुलीं, कागजों पर मोहर बाद में लगी, लेकिन गाजीपुर की सरजमीं पर सियासत और दबदबे का समीकरण कुछ ऐसा बैठा कि अदालत का आदेश आने से करीब लगभग बीस दिन पहले ही उस कुर्क जमीन पर धान की रोपनी हो चुकी थी! जी हां, भांवरकोल के माचा और शकरपुर मौजा में जिस 24 बीघे जमीन और आलीशान फार्म हाउस को प्रशासन ने वर्ष 2022 से अपने कब्जे में ले रखा था, वहां कानूनी 'रिलीज' की औपचारिक घोषणा से पहले ही समर्थकों का जमावड़ा लगा और हरी-भरी फसल लहलहाने लगी थी।
अब जाकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर मोहम्मदाबाद तहसील प्रशासन ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशानुसार अभिलेखीय और स्थलीय प्रक्रिया पूरी कर इस संपत्ति को आधिकारिक तौर पर कुर्की से मुक्त कर दिया है। कागजी लिखापढ़ी के बाद प्रशासन ने यह जमीन सांसद अफजाल अंसारी की बेटी नूरिया अंसारी के सुपुर्द कर दी है, लेकिन इलाके में चर्चा इस बात की है कि औपचारिक सुपुर्दगी से काफी पहले ही 'तैयारी' पूरी की जा चुकी थी।
73वें जन्मदिन पर मिली बड़ी राहत
14 अगस्त 1953 को जन्मे अफजाल अंसारी के 73वें जन्मदिन के मौके पर मिली यह प्रशासनिक राहत सियासी गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रही है। वर्ष 2022 में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत तत्कालीन प्रशासन ने गाजीपुर के माचा, शकरपुर, धनेठा और खरडीहा समेत कई मौजों में करीब 12 से 15 करोड़ रुपये मूल्य की इस संपत्ति को सीज किया था। यह संपत्ति अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी और बेटियों नुसरत, मारिया व नूरिया के नाम दर्ज थी।
कानूनी लड़ाई और सियासी चर्चाएँ
लगभग चार साल तक चले लंबे कानूनी घटनाक्रम और प्रशासनिक नियंत्रण के बाद अब हाईकोर्ट के फैसले ने तस्वीर बदल दी है। तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक उच्च न्यायालय के निर्देश पर ही यह पूरी बेदखली और सुपुर्दगी की कार्रवाई की गई है।
लेकिन बेबाक बात तो यही है—अदालत से मिली यह राहत अपनी जगह है, पर रिलीज के कानूनी आदेश से लगभग बीस दिन पहले ही कुर्क भूमि पर समर्थकों की मौजूदगी में धान रोप दिए जाने का मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है!
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'