by on | 2026-08-15 20:44:54
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3081
वाराणसी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वाराणसी जोन कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) वाराणसी जोन, श्री नवीन अरोरा ने जोन कार्यालय परिसर में पूरी आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित विशेष अलंकरण समारोह में उत्कृष्ट सेवा और साहसिक कार्यों के लिए पुलिस पदक से सम्मानित विजेताओं को अलंकरण व स्क्रोल देकर सम्मानित किया गया। ADG नवीन अरोरा ने पदक विजेताओं के योगदान की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
छोटे बच्चों ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली
कार्यक्रम में एक खास पहल भी देखने को मिली। किटजी एलिमेन्ट्री स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को आमंत्रित कर पुलिस की कार्यप्रणाली और उनकी दिनचर्या से रूबरू कराया गया। अधिकारियों ने बच्चों को खाकी के महत्व और समाज सुरक्षा में पुलिस की भूमिका के बारे में जानकारी दी, जिसे देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।
समारोह के दौरान जोन कार्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'