by admin@bebak24.com on | 2026-08-12 13:42:11
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3003
मुंबई: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने पद से हटने का फैसला किया है। उन्होंने बुधवार को टाटा संस के बोर्ड को बताया कि मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद वह दोबारा चेयरमैन पद के लिए अपना नाम पेश नहीं करेंगे। उनका वर्तमान कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को समाप्त होगा।
चंद्रशेखरन ने कहा कि उन्होंने टाटा समूह में अपने पेशेवर जीवन के 40 वर्ष पूरे किए हैं और पिछले 10 वर्षों से टाटा संस का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी रही है।
चंद्रशेखरन के अनुसार, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से उनके अगले 5 साल के कार्यकाल को बढ़ाने की सिफारिश की थी। टाटा संस की नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति और बोर्ड ने भी इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया था।
हालांकि, 24 फरवरी 2026 को टाटा संस बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मत समर्थन नहीं मिला। चंद्रशेखरन ने बताया कि एक बोर्ड सदस्य ने प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया था। इसके बाद उन्होंने मामले को टालने का फैसला किया।
चंद्रशेखरन ने कहा कि उस बोर्ड बैठक को करीब 6 महीने बीत चुके हैं, लेकिन उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि टाटा संस एक बड़ा संस्थान है और समूह की कई महत्वपूर्ण रणनीतिक परियोजनाएं निर्णायक चरण में हैं। ऐसे में फरवरी 2027 के बाद समूह का नेतृत्व कौन करेगा, इसकी जानकारी समय रहते स्पष्ट होना जरूरी है।
चंद्रशेखरन ने बुधवार को बोर्ड को आधिकारिक रूप से सूचित किया कि वह अपने मौजूदा कार्यकाल के बाद दोबारा नियुक्ति के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
उन्होंने बोर्ड से जल्द नए उत्तराधिकारी का चयन करने का आग्रह किया है, ताकि नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके।
एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह में करीब 40 वर्ष काम किया है। पिछले 10 वर्षों से वह टाटा संस के चेयरमैन के रूप में समूह का नेतृत्व कर रहे हैं।
अब उनके कार्यकाल की समाप्ति से पहले टाटा संस के नए चेयरमैन के चयन की प्रक्रिया महत्वपूर्ण हो गई है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'