by on | 2026-08-10 11:08:29
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3003
उत्तराखंड: उत्तराखंड में सोमवार तड़के दो अलग-अलग इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे तेज झटका उत्तरकाशी जिले में आया, जहां भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। इसके बाद टिहरी गढ़वाल में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप महसूस हुआ। राहत की बात है कि दोनों घटनाओं में अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी में भूकंप का झटका देर रात करीब 1:21 बजे महसूस किया गया। यमुना घाटी और गंगा घाटी के कई इलाकों में लोगों ने धरती के हिलने का अनुभव किया।
झटका महसूस होते ही कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर भूकंप की जानकारी भी ली।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी में आए भूकंप की तीव्रता 4.2 रही और इसका केंद्र उत्तरकाशी जिले में करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का केंद्र बड़कोट तहसील मुख्यालय के पास राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया गया है।
उत्तरकाशी के बाद टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 2.0 दर्ज की गई।
यह भूकंप करीब 5 किलोमीटर की गहराई में आया था। इसकी तीव्रता कम होने के कारण इसे हल्का झटका माना गया। प्रशासन के अनुसार, टिहरी जिले में भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
लगातार दो इलाकों में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों में चिंता जरूर दिखाई दी, लेकिन प्रशासन की ओर से फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और भूकंप की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'