by on | 2026-08-09 20:49:41
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3083
बक्सर (बिहार): बक्सर के जोगिया गांव में ब्रह्मर्षि समाज का विशाल शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला, जहां 'जोगिया चलो' के आह्वान पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। चंदेश्वर चौधरी की हत्या के बाद उपद्रवियों द्वारा आरोपी अजीत तिवारी के घर में की गई आगजनी और तोड़फोड़ से समाज का गुस्सा उबल पड़ा है। बक्सर ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय 'कल्लू' के नेतृत्व में जुटे लोगों ने इस घटना के खिलाफ हुंकार भरी और पीड़ित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े रहने का ऐलान किया।
अपराधिक पृष्ठभूमि का था चंदेश्वर, दहशत में है परिवार: आरोपी का बेटा
घटना पर अपना दर्द साझा करते हुए अग्नि पीडित अजीत तिवारी के बेटे ने स्पष्ट कहा कि मृतक चंदेश्वर चौधरी का आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि चंदेश्वर का उनके बाप-दादा के समय से संबंध था और अतीत में उनके अपने दादा की भी हत्या की जा चुकी है। उपद्रवियों के तांडव के बाद से पूरा परिवार खौफ और दहशत के साए में जीने को मजबूर है।
तेजस्वी और माले पर साधा निशाना, लालू परिवार पर नक्सलवाद को पोसने का आरोप
मौके पर पहुंचे ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय 'कल्लू' ने विरोधी राजनीतिक दलों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव और भाकपा-माले (माले) के लोग बिहार में एक बार फिर जातीय विद्वेष फैलाकर अगड़ा-पिछड़ा का खेल खेलना चाहते हैं। कल्लू राय ने कहा कि लालू यादव का परिवार शुरू से ही नक्सलवाद का पोषक रहा है और समाज को बांटने की राजनीति करता आया है।
"अब बिहार में कानून का राज, ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा"
कल्लू राय ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में अब पहले वाला दौर नहीं है। राज्य में बीजेपी गठबंधन की सरकार है और कानून का राज कायम है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में संदेश दिया कि पूरा समाज एकजुट होकर अजीत तिवारी के साथ खड़ा है और अगर समाज को दबाने या डराने की कोशिश की गई, तो 'ईंट का जवाब पत्थर से' दिया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'