by on | 2026-08-09 19:11:40
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3093
वाराणसी | ब्रेकिंग न्यूज़
पुलिस कमिश्नरेट में शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, समयबद्ध विवेचना और आगामी आयोजनों की तैयारियों को लेकर थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिसिंग का हर पहलू जनकेंद्रित, जवाबदेह और परिणामोन्मुखी होना चाहिए।
महिला सुरक्षा पर विशेष जोर
बैठक में मिशन शक्ति फेज-05 के दूसरे चरण को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारियों से कहा गया कि वे विद्यालयों में जाकर छात्राओं और शिक्षकों से संवाद करें, हेल्पलाइन 1090, 112 और 9670705555 का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा मनचलों और शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों से नियमित फीडबैक लेने पर भी जोर दिया गया।
अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त
पुलिस आयुक्त ने फ्लैट बेचने के नाम पर ठगी, साइबर धोखाधड़ी, चोरी, लूट, छिनैती, गौ-तस्करी और एनडीपीएस जैसे संगठित अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ केवल मुकदमा दर्ज करने तक कार्रवाई सीमित न रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएसए, गैंगस्टर और गुंडा अधिनियम के साथ-साथ धारा 107 बीएनएसएस के तहत अपराधियों की अवैध संपत्तियों की पहचान कर जब्ती और कुर्की की कार्रवाई तेज करने को कहा।
फैंटम दस्ता और कांवड़ सुरक्षा
बैठक में प्रत्येक थाने के फैंटम दस्तों को नए स्वरूप में अधिक सक्रिय बनाने, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर उनकी नियमित तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ मार्गों की नियमित मॉनिटरिंग, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विवेचना, यातायात और समाधान दिवस
पुलिस आयुक्त ने सभी विवेचनाओं में ई-साक्ष्य समय पर एकत्र करने, 60 और 90 दिन की समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए। थाना एवं तहसील समाधान दिवसों में पुलिस-राजस्व विभाग के समन्वय से भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण, अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था सुधारने और डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन कराने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्तों सहित सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी थाना प्रभारी गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'