by admin@bebak24.com on | 2025-11-19 23:31:42
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3192
सोनभद्र : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को सोनभद्र के पनारी गांव का दौरा किया और खदान हादसे में मारे गए इंद्रजीत यादव और संतोष यादव के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान, उन्होंने खदान हादसे को 'सत्ता-माफिया गठजोड़ की खुली साजिश' बताते हुए सरकार पर तीखा हमला किया।
मुख्यमंत्री और अवैध खनन पर सीधा निशाना
अजय राय ने कहा कि अवैध खनन सरकार के संरक्षण के बिना एक इंच भी नहीं चल सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दिन यह हादसा हुआ, मुख्यमंत्री बिरसा मुंडा की जयंती पर मंच सजाते रहे, जबकि उसी जनपद में आदिवासी मजदूर पत्थरों के नीचे दम तोड़ते रहे। उन्होंने इसे "बिरसा मुंडा की आत्मा का अपमान" और "जनजातीय समाज के संघर्ष का निरादर" बताया।
राय ने आरोप लगाया कि सरकार बिरसा मुंडा के नाम पर केवल तालियाँ बजाती है, लेकिन जल-जंगल-जमीन की रक्षा की बात आते ही माफियाओं की चौखट पर गिर जाती है।
कांग्रेस की प्रमुख माँगें और चेतावनी
अजय राय ने इस घटना को मात्र दुर्घटना नहीं, बल्कि एक 'सुनियोजित हत्या' करार दिया, जिसके लिए खनन माफिया और सत्ता पक्ष के नेता मिलीभगत से अवैध खदानें चला रहे हैं। कांग्रेस की नई और प्रमुख माँगें:
* पीड़ित परिवारों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता।
* सरकारी नौकरी दी जाए।
* खदान हादसे को गंभीर अपराध मानकर, दोषियों पर हत्या तक की धाराएं लगाई जाएं।
* सोनभद्र की सभी खदानों का तत्काल ऑडिट कराया जाए।
* मानक के विपरीत और अवैध खदानों को बंद कर जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई हो।
* खनन में कार्यरत मजदूरों का इंश्योरेंस और सुरक्षा उपकरण सुनिश्चित किए जाएं।
अजय राय ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश की तो कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'