by on | 2026-06-09 11:26:45
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3022
वाराणसी: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न तो कानून का खौफ है और न ही पुलिस का डर। ताजा सनसनीखेज मामला रोहनिया थाना क्षेत्र के सौरव विहार कॉलोनी (अखरी) के पास का है, जहां देर रात घर लौट रहे एक बेकसूर युवक जितेंद्र सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने पीठ में गोली मार दी। लहूलुहान जितेंद्र ने आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पीठ पर वार… सरेआम वारदात और रफूचक्कर बदमाश!
' बेबाक 24' की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, जितेंद्र सिंह अपने घर की तरफ लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन पर पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सीधे जितेंद्र की पीठ में जा धंसी और वह वहीं गिरकर तड़पने लगे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बेहद आसानी से मौके से फरार हो गए, जो सीधे तौर पर इलाके की पुलिस गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोलता है।
पुलिसिया कार्रवाई: मौत के बाद जागा महकमा, जांच के नाम पर सिर्फ आश्वासन?
सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी जितेंद्र को नहीं बचाया जा सका। अब जब युवक की मौत हो चुकी है, तो हमेशा की तरह पुलिसिया महकमा हरकत में आया है।
डीसीपी प्रमोद कुमार और रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का दावा कर रहे हैं। वहीं एडीसीपी वरुणा जोन लिपि नागायच का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'