by on | 2026-06-08 07:19:08
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3195
प्रयागराज/अयोध्या।
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज यूनिट ने रविवार देर रात एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित अहमदपुर घाट तिराहे के पास हुई एक भीषण मुठभेड़ में दो लाख रुपये के इनामी दुर्दांत अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को ढेर कर दिया गया। इस क्रॉस-फायरिंग में एसटीएफ प्रयागराज यूनिट के प्रभारी जेपी राय और उनके एक हमराही सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मारा गया बदमाश भानु प्रताप सिंह गोरखपुर जिले के बेलाघाट थाना क्षेत्र के बिखनीपुर का रहने वाला था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में हत्या, लूट और डकैती जैसे 40 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दो लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह अयोध्या के महाराजगंज इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या छिपने के इरादे से घूम रहा है। सूचना मिलते ही एसटीएफ प्रयागराज यूनिट के प्रभारी जेपी राय की अगुवाई में टीम ने अहमदपुर घाट तिराहे के पास घेरेबंदी की।
खुद को पुलिस से घिरा देख शातिर अपराधी भानु प्रताप ने आत्मसमर्पण करने के बजाय एसटीएफ टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस फायरिंग में टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर जेपी राय और उनके हमराही गोली लगने से घायल हो गए।
मुठभेड़ का घटनाक्रम:
- स्थान: अहमदपुर घाट तिराहा, महाराजगंज थाना क्षेत्र, अयोध्या।
- समय: रविवार देर रात।
- कार्रवाई: एसटीएफ प्रयागराज यूनिट द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर घेरेबंदी।
साथी जवानों को गोली लगते ही एसटीएफ ने मोर्चा संभाला और आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से हुई कई राउंड फायरिंग के बाद एसटीएफ की गोली लगने से दो लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
मुठभेड़ थमने के बाद पुलिस टीम ने घायल बदमाश को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए हैं।
भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू पूर्वांचल के कई जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उस पर दर्ज 40 से ज्यादा मुकदमों के चलते शासन ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भानु के मारे जाने से क्षेत्र में संगठित अपराध और जघन्य वारदातों पर लगाम लगेगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'