ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
अपराध अपराध

आदिवासी मजदूर की 'साजिशी' हत्या पर कोर्ट का हंटर! कांट्रेक्टर समेत 5 पर FIR के आदेश

by on | 2026-01-17 23:16:58

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3046


आदिवासी मजदूर की 'साजिशी' हत्या पर कोर्ट का हंटर! कांट्रेक्टर समेत 5 पर FIR के आदेश

सोनभद्र |  महाराष्ट्र की कंपनी, जबरन मजदूरी और फिर गला दबाकर बेरहम कत्ल! सोनभद्र के एक आदिवासी परिवार के साथ हुई इस खौफनाक वारदात पर अब कानून का डंडा चला है। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट आबिद शमीम की अदालत ने पुलिस की सुस्ती पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोन को कांट्रेक्टर समेत 5 आरोपियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा सनसनीखेज मामला?

मामला करीब दो महीने पुराना है। गिधियाँ गांव के अरुण चेरो ने अदालत को बताया कि 8 अक्टूबर 2025 की रात अरविंद गुप्ता, विनय गुप्ता, पंकज गुप्ता और धीरज गुप्ता उसके घर पहुंचे। पिता सुरजमन चेरो और अरुण को जबरन महाराष्ट्र की एक कंपनी में काम कराने के लिए बाइक पर घसीटकर ले गए। मना करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई।

बंधक बनाकर काम और फिर 'डेथ रूम' में कत्ल

पीड़ित का आरोप है कि उन्हें महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित 'घुघुस' कंपनी में बंधक बनाकर रखा गया था।

 * 10 नवंबर 2025: जब सुरजमन चेरो ने वहां से भागने की कोशिश की, तो आरोपी अरविंद गुप्ता ने उन्हें पकड़ लिया।

 * गमछे से घोंटा गला: आरोप है कि अरविंद ने कंपनी के लोगों के साथ मिलकर एक साइड रूम में ले जाकर गमछे से सुरजमन का गला घोंट दिया।

 * धमकी का खेल: पिता की लाश घर पहुंचने के बाद जब पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई, तो 28 नवंबर को आरोपी ने फोन कर 1 लाख रुपये लेकर चुप रहने या जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस की 'खामोशी' और कोर्ट का 'कड़ा आदेश'

हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने एसपी सोनभद्र तक को पत्र लिखा, लेकिन पुलिस सोती रही। अंत में अधिवक्ता रोशनलाल यादव के जरिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया।

अदालत का फैसला: कोर्ट ने इसे अत्यंत गंभीर अपराध माना है। आदेश दिया गया है कि:

 * कांट्रेक्टर और अन्य आरोपियों पर तुरंत एफआईआर हो।

 * मामले की विवेचना सीओ (CO) स्तर के अधिकारी से कराई जाए।

 * जांच की प्रगति से कोर्ट को समय-समय पर अवगत कराया जाए।


बेबाक टिप्पणी: सवाल यह है कि जब गरीब आदिवासी की जान जा रही थी और वह थानों के चक्कर काट रहा था, तब खाकी मौन क्यों थी? क्या कोर्ट के आदेश के बाद अब 'खाकी' अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा पाएगी?



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment