by admin@bebak24.com on | 2025-12-14 21:40:30
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3042
खलियारी/सोनभद्र। जल जीवन मिशन (JJM) के तहत पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए नगवां बांध में पानी रोके जाने के कारण क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन जलमग्न हो गई है। खेती योग्य भूमि के पानी में डूब जाने से आजीविका संकट से जूझ रहे आक्रोशित किसानों ने रविवार को ग्राम पंचायत कजियारी में अपने खेतों के समीप इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए तत्काल समाधान की मांग की है।
क्या है किसानों का आरोप?
किसानों का कहना है कि वे इन खेतों में प्रतिवर्ष गेहूं, चना, सरसों, मटर जैसी रबी की फसलें उगाते थे, जिससे लगभग छह महीने की आजीविका चलती थी। लेकिन, जब से जल जीवन मिशन से पानी सप्लाई के लिए नगवां बांध में पानी रोका जाने लगा है, तब से सैकड़ों बीघा खेत डूबे पड़े हैं, और अब वहां खेती करना असंभव हो गया है।
प्रदर्शन कर रहे किसान नंदू सिंह, ईश्वर प्रसाद, गोविंद कुमार, सुरेश कुमार, राजेंद्र, चंद्रमा, शंभू यादव, लालमोहन, रामबचन, रामवृक्ष, राम अवध, लालधारी, रामसकल, रामबली, राजधारी, बिकाऊ, बुद्धि नारायण, रामप्यारे, लाल बिहारी, मंगल जायसवाल, राम इकबाल खरवार समेत पचासों किसानों ने स्पष्ट मांग रखी है:
"समय से पानी खोलकर खेत खाली किया जाए, या तो हमारी डूबी हुई जमीन के बदले हमें दूसरी जमीन दी जाए, नहीं तो प्रतिवर्ष उपज के हिसाब से हमें मुआवजा मिलना चाहिए।"
किसानों ने जिलाधिकारी से मौके की जांच कर एक स्थाई निर्णय लेने की मांग की है, जो उनकी आजीविका को ध्यान में रखते हुए लिया जाए।
अधिकारियों ने क्या कहा?
इस संबंध में जब जल जीवन मिशन के अवर अभियंता विवेक सिंह से बात की गई, तो उन्होंने इस मामले को सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी बताया। अवर अभियंता सिंह ने कहा कि किसानों को इस विषय में सिंचाई विभाग से बात करनी चाहिए।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'