by admin@bebak24.com on | 2025-12-13 19:05:24
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3124
सोनभद्र। जिले के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला हड़वरिया (परसवा) में गुरुवार देर रात उस समय तनाव फैल गया, जब पारिवारिक विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। इस हिंसक पथराव में हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं और पुलिस वाहन के शीशे टूट गए।
विवाद सुलझाने गई थी पीआरवी टीम
हड़वरिया निवासी सुदर्शन राम ने गुरुवार रात करीब 7:53 बजे डायल 112 पर सूचना दी थी कि उनके बेटे-बहू और बड़े बेटे के बीच लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल लालमणि कनौजिया और चालक अभिमन्यु मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने सभी पक्षों को शांत रहने और थाने चलकर बयान देने को कहा, लेकिन ग्रामीण वहीं पंचायत करने की जिद पर अड़ गए। भीड़ बढ़ती गई और नोकझोंक शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस टीम ने तत्काल थानाध्यक्ष संजीव सिंह को सूचना दी, जिसके बाद दो गाड़ियां लेकर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया।
अतिरिक्त बल पहुंचते ही हुआ हमला
जैसे ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, भीड़ अचानक उग्र हो गई और पुलिस टीम पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से भीषण हमला कर दिया। इस हमले में हेड कांस्टेबल संतोष यादव को गंभीर चोटें आईं और पुलिस वाहन के शीशे तोड़ दिए गए। कुछ पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा।
सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज, 5 गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने पर पूरी रात इलाके में पुलिस बल तैनात रहा। बाद में घायल हेड कांस्टेबल संतोष यादव की तहरीर पर पुलिस ने फुटेज के विश्लेषण के आधार पर 11 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपितों पर धारा 147, 332, 353, 504, 506, 186 तथा 7 सीएल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
थानाध्यक्ष संजीव सिंह ने इसे कानून व्यवस्था को सीधी चुनौती बताया और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शेष की तलाश जारी है।
ओबरा क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय ने बताया कि 11 दिसंबर देर रात्रि पीआरबी (PRB) संख्या 7505 पर पारिवारिक विवाद की सूचना मिली थी, जिस पर पीआरबी 3095 मौके पर पहुंची थी। उन्होंने पुष्टि की कि मारपीट और पथराव में पीआरबी वाहन का शीशा टूटा और पुलिसकर्मियों के कार्य में बाधा पहुंचाई गई। उन्होंने बताया कि कोन थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना स्थल पर अब स्थिति सामान्य है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'