ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

गाजीपुर में दहला भांवरकोल: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को लगी गोली; मची अफरातफरी

by on | 2026-10-13 21:31:31

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3096


गाजीपुर में दहला भांवरकोल: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को लगी गोली; मची अफरातफरी

​भांवरकोल (गाजीपुर): जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। मंगलवार को जसदेवपुर के पास पुरानी कहासुनी और विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की दुस्साहसिक वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े हुए इस खूनी संघर्ष में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरातफरी और दहशत का माहौल है।

​सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, सुखडेहरा गांव के कुछ युवक क्रिकेट मैच खेलकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपियों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद सुखडेहरा गांव तक पहुंचा, जहां मारपीट के दौरान एक पक्ष के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष जब न्याय की गुहार लगाने और शिकायत दर्ज कराने थाने की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में जसदेवपुर के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

​इस सनसनीखेज हमले में सुखडेहरा निवासी राघवेश सिंह यादव (35) पुत्र विजय शंकर सिंह यादव और पंकज सिंह यादव (25) पुत्र राजमोहन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राघवेश के पैर और कान में गोली लगी है, जबकि पंकज के सीने के दाहिनी तरफ गोली लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

​वारदात की सूचना मिलते ही भांवरकोल थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडेय मय फोर्स हरकत में आए और आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना किया। इस बीच जिला अस्पताल पहुंचे एसपी विनय कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पष्ट किया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है और लगातार दबिश जारी है।

​इस मामले में सर्वेश राय उर्फ सिट्टू और आशुतोष उर्फ बिट्टू (पुत्रगण सर्वेश्वर नाथ राय) के नाम मुख्य रूप से सामने आए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा और मामले में कठोरतम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment