by on | 2026-10-13 13:55:36
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3002
वाराणसी | बेबाक24 न्यूज़
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने की योजना बनाई है। दिवाली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के बड़े नेता प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास करेंगे। इससे पहले पार्टी विधानसभा प्रभारियों और विस्तारकों के साथ बैठकें कर जमीनी स्थिति, संगठन की सक्रियता और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगी।
इस अभियान की शुरुआत वाराणसी में काशी और गोरक्ष प्रांत के विधानसभा प्रभारियों व विस्तारकों की दो दिवसीय बैठक से होगी। बैठक में संगठन महासचिव बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और संगठन मंत्री धर्मपाल मौजूद रहेंगे।
बैठक के 6 सत्रों में शक्ति केंद्रों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। साथ ही बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क और समन्वय तथा सर्व समाज की बैठकें आयोजित करने की प्रगति का जायजा लिया जाएगा।
पार्टी की योजना है कि दिवाली से पहले सभी प्रांतों की बैठकें पूरी कर ली जाएं। इसके बाद केंद्रीय नेताओं के प्रदेश प्रवास का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
चुनावी तैयारियों के तहत दिवाली के बाद प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उत्तर प्रदेश में सक्रियता बढ़ाने की योजना है। नेताओं के दौरे और अन्य कार्यक्रमों का खाका अक्टूबर के अंत तक तैयार किए जाने की बात कही गई है।
योजना के मुताबिक, प्रधानमंत्री प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्रवास करने के साथ विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का शुभारंभ भी कर सकते हैं। चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले अवध, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम से कम एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी है।
भाजपा की रणनीति में अवध और गोरक्ष प्रांत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन दोनों प्रांतों में कुल 133 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने इनमें से 101 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
पार्टी अब अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की तैयारी में है। इसके लिए विनोद तावड़े विधानसभा प्रभारियों और विस्तारकों से जीती हुई सीटों पर मौजूदा स्थिति और विधायकों की लोकप्रियता की जानकारी लेंगे। इन बैठकों के आधार पर संगठन की तैयारियों और आगामी चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाया जाएगा।
बेबाक24 टेक: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठनात्मक समीक्षा और वरिष्ठ नेताओं के प्रवास की तैयारी कर रही है। काशी-गोरक्ष प्रांत की बैठक में बूथ स्तर के कामकाज और विधायकों की स्थिति का आकलन होगा, जबकि दिवाली के बाद केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने की योजना है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'