by on | 2026-10-13 13:55:31
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3000
लखनऊ | बेबाक24 न्यूज़
उत्तर प्रदेश के चर्चित कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में जांच एजेंसियों को आशंका है कि सिंडिकेट का अहम आरोपी वरुण सिंह दुबई में नहीं, बल्कि भारत में ही छिपा है। पहले उसके शुभम जायसवाल और गौरव जायसवाल के साथ दुबई में होने की जानकारी मिली थी, लेकिन जांच में सामने आया कि वह दुबई गया जरूर था, मगर काफी पहले भारत लौट चुका है। फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।
जांच के अनुसार, वरुण सिंह की भूमिका कथित सिंडिकेट में महत्वपूर्ण थी। वह शुभम जायसवाल के साथ मिलकर धनबाद और रांची में कारोबार संभालता था।
एसटीएफ की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी आलोक सिंह ने बताया था कि उसकी बातचीत वरुण सिंह, गौरव जायसवाल और विशाल मेहरोत्रा से हुई थी। इसके बाद जनवरी 2024 में धनबाद में आलोक के नाम पर श्रेयसी मेडिकल एजेंसी की फर्म खुलवाई गई। आलोक और अमित कुमार सिंह उर्फ अमित टाटा ने इस कारोबार में 5-5 लाख रुपये लगाए थे। दोनों फिलहाल जेल में हैं।
जांच में आरोप है कि वरुण सिंह भी सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की तरह कथित तौर पर फर्जी फर्मों, कूटरचित बिल और ई-वे बिल के जरिए कफ सिरप की खरीद-बिक्री दिखाता था। इन दस्तावेजों के सहारे दवाओं की आपूर्ति को वैध कारोबार के रूप में पेश किए जाने का आरोप है।
जांच एजेंसियां संबंधित फर्मों के दस्तावेजों, बैंक खातों में हुए लेनदेन और सिरप की वास्तविक आवाजाही की पड़ताल कर रही हैं।
वरुण के भारत लौटने की जानकारी मिलने के बाद एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी है। वहीं, शुभम जायसवाल और गौरव जायसवाल को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क किए जाने की जानकारी सामने आई है।
जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि वरुण की गिरफ्तारी से धनबाद और रांची में संचालित कारोबार, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और कफ सिरप की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
बेबाक24 टेक: कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में वरुण सिंह की तलाश जांच का अहम हिस्सा बनी हुई है। उसके भारत लौटने की जानकारी से जांच एजेंसियों को उसकी तलाश की दिशा बदलनी पड़ी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही कथित नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'