by on | 2026-10-08 21:13:13
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3034
गाजीपुर (बेबाक 24): गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का चाबुक लगातार चल रहा है। जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भांवरकोल थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और शातिर वांछित अभियुक्त बब्लू राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय व उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई थी।
बुधवार सुबह करीब 10:05 बजे पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने सेमरिया मौजा, मेन रोड वीरपुर के पास घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गोवध और गैंगस्टर एक्ट समेत दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बब्लू राम (24 वर्ष) पुत्र अशोक राम, निवासी ग्राम वीरपुर, थाना भांवरकोल, गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बब्लू राम इलाके का बेहद शातिर अपराधी है। उस पर भांवरकोल थाने में वर्ष 2022 से 2026 के बीच गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आबकारी अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। ताजा मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट (मु0अ0सं0 218/2026, धारा 3/25) के तहत कार्रवाई की गई है।
न्यायालय से भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार गाजीपुर भेज दिया गया है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार और कांस्टेबल वेद जयहिन्द मुख्य रूप से शामिल रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'