by on | 2026-10-08 13:14:02
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3178
लखनऊ | बेबाक24 न्यूज़
लखनऊ-गोरखपुर रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामी नारायण छपिया-मसकनवा-लखपतनगर-मनकापुर के बीच स्वचालित संकेत व्यवस्था शुरू करने के लिए 10 और 11 अक्टूबर को गैर-अंतरसंयोजन कार्य किया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, जबकि कुछ के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रद्द किए गए हैं।
9 अक्टूबर को चलने वाली 15949 डिब्रूगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर गोमती नगर पहुंचेगी। इसके कारण गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती और मनकापुर समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा।
10 अक्टूबर को 15561 दरभंगा-गोमती नगर एक्सप्रेस मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट पर नहीं रुकेगी।
15203 बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस को 10 अक्टूबर को करीब 120 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा। वहीं 02563 बरौनी-नई दिल्ली और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेनें भी बदले मार्ग से चलेंगी। इन दोनों ट्रेनों का लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
वापसी में 02564 नई दिल्ली-बरौनी और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेनें भी 10 अक्टूबर को ऐशबाग पर नहीं रुकेंगी।
14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत, 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत और 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर मार्ग से चलेंगी।
15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेगी और गोंडा समेत कई स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस भी 9 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेगी। इसका गोंडा, मनकापुर और बस्ती समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
रेल प्रशासन ने 05037 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन भी सीमित किया है। 10 और 17 अक्टूबर को चलने वाली यह ट्रेन बढ़नी के बजाय गोण्डा स्टेशन पर 20:45 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। गोण्डा से बढ़नी के बीच इसका संचालन निरस्त रहेगा।
10 और 11 अक्टूबर के रेल कार्य के कारण लखनऊ-गोरखपुर मार्ग से जुड़ी कई ट्रेनों के मार्ग और ठहराव में बदलाव किया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के मार्ग, समय और ठहराव की स्थिति की जानकारी जांचने की अपील की है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'