by on | 2026-10-08 13:11:23
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3139
नई दिल्ली | बेबाक24 न्यूज़
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन से पहले पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके ने कहा कि सत्ता भले सरकार के पास हो, लेकिन सड़क जनता की है और इसी के जरिए लोग लोकतंत्र वापस हासिल करेंगे।
अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष अपने समर्थकों से बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील कर रहे हैं। पार्टी ने प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मांगी है, बल्कि केवल इसकी सूचना दी है।
सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस को लिखित सूचना देने के बाद कहा कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति सरकार से लेना उचित नहीं है। उनका कहना है कि प्रदर्शन के लिए अनुमति के बजाय केवल सूचना देने की व्यवस्था होनी चाहिए।
इसी बीच अभिजीत दीपके ने कहा, “सत्ता आपकी हो सकती है, लेकिन सड़क हमारी है। इन्हीं सड़कों से हम भारत के लोग अपना लोकतंत्र दोबारा हासिल करेंगे।”
सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन के लिए 3 प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली मांग उनके इस्तीफे और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की है। दूसरी मांग विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को रोककर जनवरी 2025 की मतदाता सूची लागू करने की है।
तीसरी मांग चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाने और इसमें नागरिक समाज की भूमिका बढ़ाने की है। पार्टी का कहना है कि इन मांगों पर कार्रवाई होने तक उसका आंदोलन जारी रहेगा।
जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सीजेपी ने दिल्ली पुलिस को अनुमति के बजाय सूचना देने का रास्ता अपनाया है। पार्टी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत अपनी 3 मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की तैयारी में है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'