by on | 2026-10-07 14:22:35
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3117
लखनऊ | बेबाक24 न्यूज़
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रन की तूफानी पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उनकी पारी के दम पर भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।
अय्यर ने 43 गेंदों में 6 छक्के और 10 चौके लगाए। वह लक्ष्य का पीछा करते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय कप्तान का इससे पहले सर्वाधिक स्कोर विराट कोहली के नाम था। कोहली ने 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 94 रन बनाए थे। अय्यर ने 102 रन की पारी के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
बतौर कप्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में भी अय्यर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे रोहित शर्मा की 121, 118 और नाबाद 111 रन की पारियां हैं।
अय्यर ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 137 रन की साझेदारी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। भारतीय टीम के लिए इस मामले में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 165 रन की साझेदारी शीर्ष पर है।
अय्यर ने केवल 42 गेंदों में शतक पूरा किया। यह पूर्ण सदस्य देशों के कप्तानों के बीच संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज टी20 शतक है। उनसे आगे सिकंदर रजा और रोहित शर्मा हैं।
अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले रोहित शर्मा ने नाबाद 111 और केएल राहुल ने नाबाद 110 रन की पारी खेली थी।
अय्यर अब लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी खेलने वाले भारतीयों में तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में सूर्यकुमार यादव 117 और केएल राहुल नाबाद 110 रन के साथ उनसे आगे हैं।
श्रेयस अय्यर की 102 रन की नाबाद पारी ने न केवल भारत को जीत दिलाई, बल्कि उन्हें कई रिकॉर्ड की सूची में भी पहुंचा दिया। विराट कोहली के 94 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर वह लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'