by on | 2026-10-06 23:55:33
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3268
वाराणसी। स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं मौजूदा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले भारत माता मंदिर से कचहरी स्थित आयुक्त कार्यालय तक सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जुलूस निकाला। जुलूस में पार्टी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र, नौजवान और स्नातक मतदाता शामिल हुए।
नामांकन जुलूस की शुरुआत भारत माता मंदिर में दर्शन-पूजन और भारत माता को नमन करने के बाद हुई। इसके बाद जुलूस मलदहिया चौराहे पहुंचा, जहां आशुतोष सिन्हा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जुलूस कचहरी की ओर रवाना हुआ। रास्ते में समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।नामांकन के बाद आशुतोष सिन्हा ने कहा कि 2020 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया था। कार्यकर्ताओं और स्नातक मतदाताओं के सहयोग से वह चुनाव जीतकर विधान परिषद पहुंचे।
उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान उन्होंने सड़क से लेकर सदन तक शिक्षकों, छात्रों, नौजवानों और अधिवक्ताओं की आवाज उठाने का प्रयास किया। शिक्षा मित्रों की समस्याओं, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट, छात्रसंघ बहाली समेत छात्रों और युवाओं से जुड़े कई मुद्दों को विधान परिषद में प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी स्नातक मतदाताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के अधिकारों के लिए उनकी आवाज सदन में मजबूती से उठती रहेगी।
नामांकन जुलूस में सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, विधायक लकी यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, भदोही विधायक ज़ाहिद बेग, गाजीपुर सदर विधायक जयकिशन साहू, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा, सत्यनारायण राजभर, अखिलेश मिश्रा, गणेश यादव, डॉ ओपी सिंह, आशुतोष सिंह इशू, राजेंद्र त्रिवेदी, ज्ञानू यादव और जिला प्रवक्ता संतोष यादव ‘बबलू’ समेत बड़ी संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र, नौजवान एवं स्नातक मतदाता मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'