ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य: पटना CJM रवि पांडेय

by admin@bebak24.com on | 2025-12-05 18:43:12

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3019


गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य: पटना CJM रवि पांडेय


जमानियां (गाजीपुर): हेतिमपुर गांव स्थित एसएस देव पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को राजमुनि देवी ट्रस्ट की ओर से गरीब, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चार सौ लोगों को कंबलों का वितरण किया गया, जिससे वे भीषण ठंड के मौसम में अपना बचाव कर सकें।

​मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सराहा प्रयास

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) रवि पांडेय थे। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख सन्तोष कुशवाहा और संस्था के अध्यक्ष सुभाष चंद्र कुशवाहा के साथ मिलकर लोगों को ठंड से बचाव के प्रति सचेत किया।

​मुख्य अतिथि रवि पांडेय ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि "गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।"

​समाज के हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी सहायता

​विद्यालय प्रबंधन एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष चंद्र कुशवाहा ने इस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा, "हमारी संस्था का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है।" उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान से जुड़े कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

​कंबल वितरण समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता कुशवाहा, देवेंद्र वर्मा, शगुफ्ता रहमान, छोटेलाल, शशि बाला, धर्मेंद्र यादव, राम केवल प्रसाद, मंटू, संजय, बलराम और सियाराम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment