by on | 2026-10-04 21:36:43
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3136
वाराणसी। चोलापुर के आयर बाजार स्थित जिला सहकारी बैंक में देर रात शातिर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता से बैंक का कैश और लॉकर सुरक्षित बच गए।
पिछला रास्ता चुन सीढ़ी से घुसे:
बदमाशों ने बैंक के पिछले हिस्से को अपना निशाना बनाया। सीढ़ी लगाकर बाउंड्रीवाल पार की और सीधे गलियारे में पहुंचे। चोर अपने साथ गैस कटर लाए थे और लोहे की ग्रिल को काटने में जुटे थे।
सायरन सुनते ही छोड़ भागे औजार:
जिस वक्त कटर से लोहे का दरवाजा काटा जा रहा था, उसी समय सड़क पर पुलिस की गश्त गाड़ियों का सायरन गूंज उठा। पकड़े जाने के डर से बदमाश गैस कटर और अन्य औजार मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस:
स्थानीय दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सुराग जुटाए हैं। डीसीपी वरुणा जोन राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'