by on | 2026-10-04 14:09:36
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3168
सुल्तानपुर | बेबाक24 न्यूज़
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला के पास सैनिक का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एंबुलेंस सवार 4 लोगों की मौत हो गई।
दुर्घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई। एंबुलेंस चंडीगढ़ से लखनऊ के रास्ते सूबेदार सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही थी। हादसे में देवरिया के गइला, दुधिला निवासी साजन सिंह (35), गौरव सिंह (28), राम समुझ सिंह (40) और एंबुलेंस चालक जसपाल (30) की मौत हुई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के कर्मियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात व्यवस्था संभाली।
पुलिस के मुताबिक, सैनिक सत्यवान सिंह का निधन हो गया था और उनका पार्थिव शरीर घर ले जाया जा रहा था। पार्थिव शरीर पर तिरंगा लिपटा होने के कारण उसे हलियापुर थाने में रखा गया है।
घटना के बाद दो शवों को पिठला अस्पताल भेजा गया। वहीं एंबुलेंस चालक का शव वाहन में फंस गया था, जिसे निकालने का प्रयास किया गया।
उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जानकारी ली और लोगों को एक तरफ कर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'