by on | 2026-10-01 19:46:42
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3190
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाकी का इकबाल और उसके साहस की गूंज एक बार फिर सुनाई दी है। गुरुवार (1 अक्टूबर 2026) को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले सूबे के जांबाज पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर पुलिस सेवा के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले एसटीएफ के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सीएम योगी ने शहीद की पत्नी मुनेश देवी को नगद धनराशि और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
20 जनवरी 2025 को शामली के झिंझाना इलाके में हुई मुठभेड़ को उत्तर प्रदेश पुलिस का कोई भी सिपाही भूल नहीं सकता। अपराधियों के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए एसटीएफ के निरीक्षक सुनील कुमार ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। इस ताबड़तोड़ मुठभेड़ में चार कुख्यात अपराधी ढेर हुए थे, लेकिन खाकी का यह वीर सिपाही फर्ज निभाते हुए वीरगति को प्राप्त हो गया था। शहीद सुनील कुमार के इस सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उन्हें मरणोपरांत ‘कीर्ति चक्र’ से सम्मानित करने का ऐलान भी किया जा चुका है।
कार्यक्रम के दौरान गणतंत्र दिवस 2025 और गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित वीरता पदकों से अधिकारियों और कर्मचारियों को अलंकृत किया गया।
गणतंत्र दिवस 2025: राष्ट्रपति वीरता पदक पाने वाले शूरवीर
गणतंत्र दिवस 2026: मुख्यमंत्री वीरता पदक पाने वाले जांबाज
इसी गरिमामयी समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रकाश सिंह की बहुचर्चित पुस्तक ‘संघर्ष’ का भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विमोचन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने यूपी पुलिस के इतिहास, पुलिस सेवा में साहस, कठोर अनुशासन और देश सेवा में दिए गए सर्वोच्च बलिदान पर अपनी बेबाक बात रखी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'