by admin@bebak24.com on | 2026-09-29 14:05:36
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3089
श्रीनगर | बेबाक24 न्यूज़
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को सोमवार को पारित पूर्ण राज्य के दर्जे से जुड़े प्रस्ताव को लेकर भाजपा और सत्तारूढ़ दल के विधायकों के बीच फिर तीखी बहस हुई। सदन में नारेबाजी के बीच डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर भाजपा विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के बयान को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने मनकोटिया से माफी की मांग की।
कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने सोमवार की कार्यवाही पर सवाल उठाया। उन्होंने सदन में पारित प्रस्ताव को गैर-संवैधानिक बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से पद छोड़ने की मांग की।
इस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक भड़क गए और सदन में नारेबाजी शुरू हो गई। दोनों पक्षों के बीच तीखी तकरार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से अपनी सीटों पर बैठने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्यवाही चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन में किसी भी तरह की गुंडागर्दी नहीं होने दी जाएगी।
हंगामे के दौरान भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की। इसके जवाब में कांग्रेस विधायकों ने भाजपा के खिलाफ ‘वोट चोर’ और ‘चंदा चोर’ के नारे लगाए। भाजपा विधायकों की ओर से भी जवाबी नारेबाजी की गई।
कुछ समय के लिए भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। बाद में कई भाजपा विधायक सदन में लौट आए और कार्यवाही फिर शुरू हुई। उनकी गैरमौजूदगी के दौरान प्रश्नकाल भी जारी रहा।
इसी दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भाजपा विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने डॉ. फारूक अब्दुल्ला को राष्ट्रविरोधी और जेकेएलएफ का संस्थापक बताया था। नेकां विधायकों ने इस बयान के लिए मनकोटिया से माफी मांगने की मांग की।
वहीं, भाजपा की ओर से सोमवार को पारित प्रस्ताव और सदन की कार्यवाही को लेकर आपत्तियां उठाई गईं। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच बहस और नारेबाजी जारी रही।
बेबाक24 टेक:
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे के प्रस्ताव को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार को भी जारी रहा। प्रस्ताव की प्रक्रिया पर भाजपा की आपत्ति और फारूक अब्दुल्ला पर भाजपा विधायक के बयान ने सदन में राजनीतिक टकराव को और बढ़ा दिया।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'