ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
आस्था सुरक्षा

हनुमान चालीसा के एलान के बाद मेरठ में पुलिस अलर्ट, केसरगंज बाजार बंद

by admin@bebak24.com on | 2026-09-29 14:05:19

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3113


हनुमान चालीसा के एलान के बाद मेरठ में पुलिस अलर्ट, केसरगंज बाजार बंद

मेरठ | बेबाक24 न्यूज़

मेरठ के केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ की घोषणा वाला वीडियो सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। मंगलवार को मंडी के मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया। मस्जिद और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है, जबकि केसरगंज बाजार भी बंद है।

वीडियो के बाद बढ़ी निगरानी

हनुमान चालीसा पाठ से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं। क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय व्यापारियों ने भी क्षेत्र में बाहरी लोगों के आने से माहौल बिगड़ने की आशंका जताते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत बताई है।

मस्जिद के मुतवल्ली ने दी शिकायत

मस्जिद के मुतवल्ली जुबेर ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी थी। उन्होंने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।

बताया गया कि करीब एक माह पहले मस्जिद के ऊपरी हिस्से में निर्माण कार्य को लेकर भी शिकायत हुई थी। मंडी निवासी ईश्वर चंद कंसल और अन्य व्यापारियों ने निर्माण को अवैध बताते हुए शिकायत की थी, जिसके बाद काम रोक दिया गया था।

इसी विवाद के बीच मंगलवार को गाजियाबाद के हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और ललित शर्मा का वीडियो सामने आया, जिसमें मस्जिद के पास पहुंचकर हनुमान चालीसा पाठ करने की बात कही गई थी।

पुलिस ने की शांति की अपील

सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता के अनुसार, मस्जिद के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

बेबाक24 टेक:
केसरगंज में हनुमान चालीसा पाठ की घोषणा के बाद पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई है। बैरिकेडिंग, अतिरिक्त पुलिस बल और गश्त के जरिए क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment