ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
राजनीति राजनीति

एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के घर पहुंचे अजय राय, बोले– 'आर-पार की होगी लड़ाई'

by on | 2026-06-27 19:51:25

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3211


एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के घर पहुंचे अजय राय, बोले– 'आर-पार की होगी लड़ाई'

भोजपुर: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के घर आज सियासी हलचल तेज रही। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय आज सीधे भोजपुर स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। अजय राय ने मृतक भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उनके आंसू पोंछे और साफ कहा कि इस संकट की घड़ी में वे खुद को अकेला न समझें, पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

​मुलाकात के दौरान भावुक हुए परिजनों ने अपनी बात रखी, जिसके बाद अजय राय ने तीखे तेवर अख्तियार करते हुए कहा कि इस कथित एनकाउंटर की सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने परिजनों को वचन दिया कि वे इस मामले में न्याय दिलाने के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के इस दौरे के बाद क्षेत्र में इस एनकाउंटर को लेकर सियासी सरगर्मियां एक बार फिर बढ़ गई हैं। विपक्ष अब इस पूरे मामले पर सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरने की रणनीति बना रहा है।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment