by on | 2026-09-28 09:01:30
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3189
गाजीपुर (बेबाक 24): कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर गोवंश तस्करी करने वालों को गाजीपुर की नोनहरा पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया है। रविवार देर रात हुई एक सांस रोक देने वाली मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर तस्कर गोली लगने से ढेर होकर गिर पड़ा, जबकि उसके साथी को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा। तस्करी के खेल में इस्तेमाल की जा रही पंजाब नंबर की DCM गाड़़ी से 10 बेजुबान गोवंशों को मुक्त कराया गया है।
घेराबंदी देख दागीं गोलियां, पुलिस ने सिखाया सबक
मिली जानकारी के मुताबिक, रात्रि गश्त के दौरान अटवा मोड़ चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि गाजीपुर घाट की ओर से एक संदिग्ध DCM वाहन मुहम्मदाबाद के रास्ते बिहार की तरफ बढ़ रहा है। सूचना मिलते ही नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने अटवा मोड़ पक्का पुल मंदिर के पास जबरदस्त घेराबंदी की।
खुद को घिरता देख बौखलाए तस्करों ने पुलिस टीम पर जानलेवा नीयत से सीधी फायरिंग झोंक दी। खाकी ने भी बिना वक्त गंवाए आत्मरक्षार्थ मोर्चा संभाला और करारा जवाब दिया। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक तस्कर पैर में गोली लगने से चीख पड़ा और वहीं गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने बिना मौका दिए दोनों आरोपियों को शिकंजे में ले लिया।
लुधियाना से बिहार तक फैला था नेटवर्क
मुठभेड़ में घायल तस्कर की पहचान परमजीत सिंह (26) पुत्र जसवीर सिंह (निवासी प्रतापगढ़, थाना कुमकला, जिला लुधियाना) के रूप में हुई है, जिसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल गाजीपुर भेजा गया। वहीं, उसके साथी गुरपंत सिंह (25) पुत्र सिपेंडर सिंह (निवासी लातोनदाना, थाना कुमकला, जिला लुधियाना) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये गिरोह पंजाब से गोवंश लादकर बिहार की मंडियों में खपाने के फिराक में था।
हथियार और बेजुबान बरामद
पुलिस ने तस्करों के पास से:
एक .315 बोर का अवैध तमंचा
एक खोखा व एक जिंदा कारतूस
10 अदद बेजुबान गोवंश
पंजाब नंबर की DCM गाड़़ी
बरामद की है।
नोनहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करों के पूरे सिंडिकेट को खंगालना शुरू कर दिया है। स्पष्ट संदेश है—अपराध करोगे, तो जवाब गोली से ही मिलेगा!
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'