by admin@bebak24.com on | 2025-12-01 22:40:26
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3155
बहादुरगंज, गाजीपुर। भाजपा कासिमाबाद द्वितीय के पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी (45) के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके दरवाजे उमड़ पड़े।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तड़के सुबह करीब 4 बजे धीरज तिवारी के सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने अपनी माता से अपने सबसे छोटे पुत्र अतुल तिवारी (7) को देखने की इच्छा जताई। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल गोपीनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, सनेहुआ लेकर पहुंचे, जहाँ से गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें फातिमा हॉस्पिटल, मऊ के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
धीरज तिवारी के निधन की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मौके पर पहुंचने वाले लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। सभी की जुबान पर उनके सरल स्वभाव और सबसे छोटे बेटे के प्रति उनका प्रेम चर्चा का विषय रहा।
बताया जाता है कि धीरज तिवारी की किडनी खराब होने के बाद उनके पिता ने उन्हें अपनी किडनी दान की थी। कुछ दिन पहले उनकी डायलिसिस भी हुई थी, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। अपने मिलनसार और सरल व्यवहार के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे और कम समय में ही भाजपा में अपनी मजबूत पहचान बना ली थी।
उनके निधन के बाद भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आमजन की भारी भीड़ उनके आवास पर जुटती रही। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर घाट पर किया गया, जहाँ उनके पिता तारकेश्वर तिवारी ने उन्हें मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे माता उर्मिला देवी, पिता तारकेश्वर तिवारी, पत्नी नागवंती देवी, पुत्री गरिमा (14), पुत्र गौरव (12), अतुल (7) तथा दो भाई पंकज तिवारी और नीरज तिवारी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'