ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
अपराध अपराध

दोस्त की शादी से लौट रहे किशोर की चाकू मारकर नृशंस हत्या

by admin@bebak24.com on | 2025-12-01 20:07:19

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3043


दोस्त की शादी से लौट रहे किशोर की चाकू मारकर नृशंस हत्या


फतेहपुर आठवां गाँव में मातम; ढाबे से अगवा कर खेत में फेंका शव

कठवामोड (गाजीपुर)। नोनहरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर आठवां गांव में रविवार देर रात एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय किशोर रोहित यादव की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। किशोर अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था, तभी कुछ अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उसे एक ढाबे से अगवा कर लिया। उसका शव देर रात प्राइमरी स्कूल के पास एक खेत में पड़ा मिला, जिस पर चाकू के दस से अधिक वार के निशान थे।

 ढाबे से अगवा किया, खेत में मिला लहूलुहान शव

मृतक रोहित यादव (17) पुत्र सुभाष यादव अपने मित्र उगम यादव (जल्लापुर), ओम सिंह (महुआरी) और गोलू चौधरी के साथ चौरही गांव में दोस्त के घर निमंत्रण में गया था। रविवार देर रात जब वे निमंत्रण से वापस लौट रहे थे, तो वे शिवा पेट्रोल पंप के पास एक ढाबे पर रुककर आपस में बातचीत कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों और रोहित के मित्रों के अनुसार, ढाबे पर पहले से ही कुछ लोग खड़े थे। उन्हें देखकर रोहित भागने लगा। रोहित के भागते ही, पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसे दौड़ाया और जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। घबराए दोस्तों ने तुरंत रोहित की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद मित्रों ने कठवामोड पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी।

 पुलिस ने शव बरामद कर शुरू की जाँच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे, पुलिस को रोहित का शव प्राइमरी स्कूल के पास खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि रोहित के शरीर पर चाकू से दस बार किए गए थे, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में ले लिया।

  परिजनों ने नामजद तहरीर दी

सोमवार सुबह घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और फतेहपुर आठवां गांव में मातम पसर गया। मृतक रोहित अपने परिवार में दो बहन और एक भाई था।

रोहित के पिता सुभाष यादव ने नोनहरा थाने में एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

सीओ कासिमाबाद अनुभव राजर्षि ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना के पीछे का वास्तविक कारण सामने आ जाएगा



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment