by admin@bebak24.com on | 2025-11-30 18:32:56
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3118
कोन (सोनभद्र)। सोनभद्र जिले के कोन इलाके में शनिवार शाम को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की जान चली गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह दुर्घटना कोन–तेलगुडवा मार्ग पर रोगही के पास शाम करीब 7 बजे हुई, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
दुर्घटना के समय, पटेल नगर निवासी विजय कुमार पटेल (30) अपनी ससुराल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान, उनकी बाइक की टक्कर यशवंत (45) पुत्र अवध बिहारी की बाइक से हो गई। यशवंत रेनुकूट में ड्यूटी खत्म कर चांचीकला स्थित अपने घर जा रहे थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए यशवंत को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। हालाँकि, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
इस हादसे में सतीश पुत्र रिंकू, निवासी चांचीकला, भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक घटना से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'